Principal's Message
Dr. Arvind Kumar Gaur
Principal
प्रिय विद्यार्थियो,
मैं एम.आर.एम. कॉलेज के इस नव निर्मित सुन्दर विशाल एवं आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण महाविद्यालय परिसर में समस्त प्रवेशार्थियों का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत करता हूँ। आप भाग्यशाली हैं जो कि इस महाविद्यालय में प्रवेश लेने का बुद्धिमतापूर्ण निर्णय ले रहे हैं। जो शिक्षा आप यहाँ प्राप्त करेंगे वो आपके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी।
महाविद्यालय में आपको रोजगारोन्मुखी गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने हेतु अनुभवी एवं योग्यताधारी व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है। मेरा विश्वास है कि आप इस महाविद्यालय में अनुशासित रहते हुए महाविद्यालय की व अपनी गरिमा बनाए रखेंगे।
डॉ. अरविंद कुमार गौर
प्रधानाचार्य