चौधरी मोटाराम मील मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एन एस एस के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई । एन .एस.एस पी.ओ. श्री हितेश कुमार के निर्देशन में छात्राओं द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गये। सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने उत्सह्पूर्वक इस कार्य को संपन्न किया। संस्था अध्यक्ष चौ. जयमल राम मील प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार गौड़ व उप प्राचार्य डॉ पूनम गौड़ ने छात्राओं को शुभ कामनाएं प्रेषित की।

