Chairman's Message

Ch Jaimal Ram Meel

Chairman

प्रिय विद्यार्थियो,

चौ. एम. आर. एम. मेमो. इंस्टीटयूट में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का मैं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। ‘विद्या विचारीतां परोपकारी’ यह कथन विद्या के महत्त्व को प्रतिपादित करता है। विद्या वह ज्ञान का दीपक है, जो मानव के तन-मन को ही प्रकाशित नहीं करता अपितु सम्पूर्ण समाज तथा राष्ट्र को प्रकाशित करता है। इस संस्था द्वारा प्रदत्त शिक्षा का उद्देश्य शिक्षार्थी का चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर देश का सुयोग्य नागरिक बनाना है।

श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ तहसील के इस ग्रामीण अंचल में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्रदान करने का जो स्वप्न स्वर्गीय चौ. मोटाराम जी मील ने देखा था उसे पूरा करने में यह संस्था पूर्ण रूप से प्रयासरत है।

चौ. जयमल राम मील
अध्यक्ष